फर्जी नियुक्ति का RTI कार्यकर्ता ने किया खुलासा, 10 सालों से इन कर्मचारियों को वेतन का मिल रहा भुगतान, कलेक्टर ने तीनों को किया बर्खास्त
RTI activist exposed fake appointment, these employees were getting salary for 10 years, collector dismissed all three
बलरामपुर : फर्जी नियुक्ति के आधार पर नौकरी कर रहे 3 कर्मचारियों को कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया है. यह मामला जनपद पंचायत कार्यालय वाड्रफनगर का है, जहां नियम के खिलाफ कर्मचारियों की भर्ती की गई थी. RTI कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत बलरामपुर कलेक्टर से की थी.
बता दें कि डाटा एंट्री आपरेटर इसहाक खान, मनोज गुप्ता और भृत्य अजय देवांगन की नियम के खिलाफ भर्ती हुई थी. तीनों को 10 सालों से वेतन का भुगतान भी किया जा रहा था. RTI कार्यकर्ता ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद बलरामपुर कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया और तीनों कर्मचारियों को पद से बर्खास्त किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



