ड्यूटी में मद्यपान की हालत पाए गए दो सहायक शिक्षक सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सचिव को किया निलंबित

Two assistant teachers suspended for being found drunk on duty, District Panchayat CEO suspended the village secretary for negligence

ड्यूटी में मद्यपान की हालत पाए गए दो सहायक शिक्षक सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सचिव को किया निलंबित

अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण दो टीचर सस्पेंड

गरियाबंद : अध्यापन कार्य में लापरवाही, अनाधिकृत रुप से कर्तव्य से गैरहाजिर रहने और कर्तव्य अवधि में मद्यपान की हालत में पाये जाने की वजह से दो सहायक शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में आदेश जारी कर दिये हैं.
विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला भरुवामुड़ा के सहायक शिक्षक नरेश कुमार कश्यप और प्राथमिक शाला साहेबिनकछार के सहायक शिक्षक हरिराम नाग को सस्पेंड किया गया है. निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सचिव को किया निलंबित

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 6 मई 2025 को जिले के दूरस्थ तहसील कोटाडोल में सुशासन तिहार 2025 शिविर का आयोजन किया गया था. अधिकारी-कर्मचारी सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. वहीं कुछ इस पर लापरवाही भी बरत रहे हैं. कमर्जी ग्राम सचिव मूरत सिंह द्वारा ग्राम पंचायत मंह संधारित दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने फौरन सस्पेंड कर दिया.
मूरत सिंह सचिव ग्राम पंचायत कमर्जी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ जिला- एमसीबी (छ.ग.) को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) 1998 के नियम 3 एवं छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियों तथा कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 का उल्लघंन करने की वजह से छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, रायपुर के ज्ञापन क्रमांक/3640/(ए)/पंग्राविवि/222008 रायपुर 29 अगस्त 2008 के द्वारा प्रछत्त्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4(क) एवं (ख) के तहत अुशासनिक कार्यवाही प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है. निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भरतपुर जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) निर्धारित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB