छत्तीसगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन से 65 लाख की डायमंड ज्वेलरी चोरी, कारोबारी की पत्नी का कीमती पर्स गायब, दो आरोपी गिरफ्तार
Diamond jewellery worth Rs 65 lakh stolen from express train in Chhattisgarh, businessman's wife's precious purse missing, two accused arrested
रायपुर : महिला यात्री की 65 लाख की चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ज्वेलरी को 11 लाख में कोलकाता में बेचना काबुल किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोंदिया रहवासी हीना पटेल पति दिनेश पटेल उम्र 54 साल निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) 4 अप्रैल को अपने पति के साथ शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थी. सफर के बीच राजनांदगांव से दुर्ग के बीच में हीना का पर्स गायब हो गया. इसमें दो हीरे का नेकलेस, 4 नग हीरे की अंगूठी, कान का लटकन और नगदी 45 हजार मिलाकर कुल 65 लाख की चोरी हो गई.
रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया. एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और डीएसपी एसएन अख्तर के निर्देश पर आरोपियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया. गोंदिया से भाटापारा तक स्टेशनों का टॉवर डम्प निकाला गया. सीसीटीवी की फुटेजों और स्टेशनों के आस-पास के होटलों की जांच की गई. कुछ संदेहियों का मोबाईल नंबर फुटेज मिले. जांच के बाद दो आरोपी संतोष साव और मन्नान को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया.
पूछताछ में आरोपियों कबूल किया कि हीरे का हार 11 लाख में कोलकाता में बेचा गया. जिसकी रकम अपने भाई के बैंक खाते में 3 लाख 46 हजार और अपने दोस्त के बैंक खातों में पौने 3 लाख, खुद के खाते में 4 लाख 96 हजार रकम आने की पुष्टि हुई है.
आरोपियों के कब्जे से 20 हजार और आरोपी मनान के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड सुरेश मिश्रा के नाम से जप्ती हुई है. संतोष, मोहम्मद सलीम के नाम से सफर कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर और पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों की खुलासा होने की उम्मीद है.
दोनों आरोपी राउरकेला के रहने वाले हैं. रेल पुलिस ने तकनीकी और मानव संसाधन की मदद से इन दोनों को ट्रैक किया और आखिरकार पकड़ लिया। इस कामयाबी को रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. जीआरपी की सतर्कता और तकनीकी जांच के जरिए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ा खुलासा किया गया. ऐसे मामलों से बचने के लिए यात्रियों को भी सतर्क रहना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



