शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुविभागीय अधिकारी ने लिया सख्त एक्शन, राजस्व निरीक्षक नारायण सिंह को किया सस्पेंड, महकमे में मचा हडकंप

Negligence in government work, Sub-Divisional Officer took strict action, Revenue Inspector Narayan Singh suspended, commotion in the department

शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुविभागीय अधिकारी ने लिया सख्त एक्शन, राजस्व निरीक्षक नारायण सिंह को किया सस्पेंड, महकमे में मचा हडकंप

अम्बिकापुर : अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर द्वारा तहसील उदयपुर के राजस्व निरीक्षक मंडल उदयपुर के पटवारी हल्का नम्बर-8 चैनपुर नारायण सिंह को शासकीय कार्यों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हल्का पटवारी द्वारा ग्राम कवलगिरी के कृषक बंधन से रकबा संशोधन के काम में लापरवाही और उदासीनता बरती और राशि एक हजार लिया गया है.
हल्का पटवारी का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 (1) की कंडिका (ड) और (च) के खिलाफ है. हल्का पटवारी का यह काम सरकारी काम में लापरवाही और उदासीनता को दर्शित करते हुए कदाचरण की श्रेणी में आता है. इसलिए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 09 में निहित प्रावधानों के तहत नारायण सिंह को सस्पेंड किया गया. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय उदयपुर नियत किया गया. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI