महिला की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, घर घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

Police arrested the accused who had absconded after murdering a woman and sent him to jail he had committed the crime by entering the house

महिला की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, घर घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

रायगढ़/घरघोड़ा : पुलिस को हत्या के फरार आरोपित जगनंदन राठिया को घरघोड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया उम्र 64 साल अपनी मौसी श्रीमती रुकी राठिया के घर आयी थी. दोनों ने साथ में खाना खाया और घर के बाहर सो गई.
उसी दौरान फुलसिंह राठिया, जगनंदन राठिया और एक नाबालिग बालक घर में घुस आए और भगवती राठिया पर बांस के डंडे, लकड़ी से मारपीट शुरु कर दिया. श्रीमती रुकी राठिया ने चीख-पुकार मचाई और लोगों को बुलाया. लेकिन तब तक भगवती राठिया की मौत हो चुकी थी.
इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव पंचानामा कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई.
जांच के दौरान पुलिस ने फुलसिंह उम्र 45 साल साकिन देवना ग्राम पंचायत कया थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ और विधि के साथ संघर्षरत बालक को हत्या के जुर्म में कोर्ट पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया. तीसरा आरोपी, जगनंदन राठिया, फरार हो गया था.
इस मामले में आरोपित के फरार में रहने पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया था. मामले के फरार आरोपित जगनंदन राठिया पिता सकल सिंह राठिया उम्र 34 साल निवासी ग्राम कया, थाना घरघोडा को दोपहर घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb