लिफ्ट देने के बहाने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, दो बच्चों का बाप नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक संबंध, घर में महिला को अकेली देख कर रेप

Rape of schoolgirl on the pretext of giving lift father of two children kidnaps minor and has physical relationship rapes woman after seeing her alone at home

लिफ्ट देने के बहाने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, दो बच्चों का बाप नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक संबंध, घर में महिला को अकेली देख कर रेप

बच्ची से दुष्कर्म, दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपी

कोरबा : कोरबा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके की करीब 13 साल की मासूम के साथ 30 साल का कृष्णा यादव द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बच्ची के घर लौटते वक्त रास्ते में बच्ची को अपने साथ बाइक पर बिठाकर घर छोड़ने का झांसा देकर ले गया और ग्राम बुंदेली के जंगल में कल रात घटना को अंजाम दिया. फिर बच्ची को राताखार में रात को छोड़कर भाग निकला.

रात में ही घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों से दिशानिर्देश लेकर थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचने की कार्रवाई शुरु की.
आरोपी कृष्णा यादव फरार हो गया था जिसके बारे में पता चला कि वह भैसमा में छिपा है तो उसे बाजार के आसपास से भागते वक्त दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया. आरोपी कृष्णा यादव के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल जप्त किया गया. जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

डरा धमका कर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर -चांपा : जांजगीर -चांपा जिले में पीड़िता के द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मुड़ापार निवासी विकास खुटे के द्वारा डरा धमका कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया और पीड़िता का प्रायवेट फोटो अपने फोन में रखा था. जिसे वायरल करने की धमकी देता था. जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 303/24 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी विकास खुटे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को उसके सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा. जिसको घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो जुर्म कबुल किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

घर में महिला को अकेली देख कर जबरदस्ती दैहिक शोषण

जांजगीर -चांपा : 19 अगस्त 2024 को रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा जबरन दैहिक शोषण किया और किसी को बताओगी तो जान से मारने की धमकी दिया.
इस रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 167/2024 धारा तारा 64, 351 (3) 127 (2) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा आरोपी मनमोहन कुम्हार निवासी चोरिया को पकड़ा जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबुल किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 22 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

शादीशुदा दो बच्चों का बाप गौकरण झरिया ने नाबालिह लड़की का किया अपहरण, लगातार बनाते रहा शारीरिक संबंध

कबीरधाम : कबीरधाम जिला के थाना बोडला में प्रार्थी ने 19 अगस्त 2024 को आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को 17 अगस्त 2024 को कोई बहला फुसलाकर कर घर से अपहरण कर ले गया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना बोडला में अपराध क्रमांक 187/24 धारा 137(2 ) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया और मामले की खबर वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और पुष्पेंद्र बघेल के दिशा निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला संजय कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बोडला में बिसेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में टीम गठन कर पीड़िता की पतासाजी शुरु की गई.
इस मामले की पतासाजी दौरान पता चला कि पीड़िता को गौकरण झरिया जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. जो लड़की को लेकर गया है. खबर पर गौकरण झारिया के बारे में पतासाजी की गई जो पता चला कि वह अपने साथ नाबालिग बालिका को लेकर पंडरिया क्षेत्र की तरफ गया है. साइबर सेल की मदद से गौकरण झारिया के मोबाइल नंबर का सीडीआर और मुह्वमेंट का अवलोकन किया गया तो पता चला की वह बिलासपुर के आसपास है.

जिस पर थाना बोडला से तत्काल टीम बिसेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में रवाना किया गया.l उक्त टीम के द्वारा आरोपी गौकरण झारिया को बिलासपुर के पास पकड़ा गया और उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर 21 अगस्त 2024 को थाना बोडला लाया गया.
थाना में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ किया गया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी गौकरण झारिया ग्राम मंडल टोला थाना बोडला क्षेत्र का निवासी है जो पीड़िता को बहला कर अपने साथ ले गया और शारीरिक शोषण किया है.
पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं धारा 04 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर जोड़ा गया और आरोपी गौकरण झारिया पिता चंद्रिका झारिया उम्र 23 ग्राम मंडल टोला थाना बोडला  को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल 22 अगस्त 2024 को किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक नितिन तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक बिसेन चंद्रवंशी, पुरान दाहिरे, सीमा गंधर्व का प्रमुख योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लिफ्ट देने के बहाने स्कूली छात्रा से दुष्कर्म

कोरबा : छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं.. रायगढ़, कांकेर के बाद अब कोरबा जिले में 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है.
बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से घर जा रही थी. इस दौरान एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने लेकर गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. छात्रा घर पहुंचकर डरी सहमी अपने परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजन मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
हाल ही में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी. इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया. सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे. पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
रायगढ़ जिले में भी रक्षाबंधन के दिन युवती से दुष्कर्म की घटना घटी थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 6 अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb