अवैध संबंध के शक में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया लाश, 11 महीने बाद मिला कंकाल, आरोपी सलाखों के पीछे

Suspecting an illicit relationship the girlfriend in the live in relationship was killed and her body was buried the skeleton was found after 11 months the accused is behind bars

अवैध संबंध के शक में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया लाश, 11 महीने बाद मिला कंकाल, आरोपी सलाखों के पीछे

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. शव को सोनगरा ​​​​​​जंगल में दफना दिया. 11 महीने बाद इसका खुलासा हुआ है. लापता पंडो जनजाति महिला का कंकाल बरामद किया गया.घटना प्रतापपुर ​​​​​​थाना क्षेत्र के ​खड़गवां चौकी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं महिला का पिता भी पिछले 6 महीने से लापता है.
पंडो समाज ने 3 दिन पहले एसपी से मामले में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. झिंगादोहर गांव निवासी सीमा पंडो उम्र 35 साल 21 जनवरी 2024 से लापता थी. सीमा पंडो के पिता सोहरलाल पंडो ने उस दौरान भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस की जांच में पता चला कि सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं. वो पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थी. इसके बाद आरोपी चंद्रिका राजवाड़े ​​​​​​से उसका प्रेम संबंध हुआ. सीमा पंडो 2017 से चंद्रिका राजवाड़े के साथ लिव-इन में रह रही थी.
पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने सारे राज खोल दिए. आरोपी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था. इसके बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कंकाल बरामद किया. उसकी मां इंद्रमणि ने माला से उसकी पहचान की और फिर अंतिम संस्कार किया गया.
पुलिस पूछताछ में चंद्रिका ने बताया कि सीमा का दूसरे युवकों के साथ भी अवैध संबंध था. इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था. विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर वार कर सीमा को मार डाला. झांपी नाले के किनारे 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. उसके कपड़ों को भी जला दिया था.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रिका पंडो उम्र 48 साल निवासी सरसताल के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI