बिजली चोरी कर टुल्लू पंप चलाना पड़ा महंगा, खेत में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Stealing electricity and running a Tullu pump proved costly, one died due to electrocution while filling water in the field, mourning prevailed in the family

बिजली चोरी कर टुल्लू पंप चलाना पड़ा महंगा, खेत में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक की मौत, परिवार में पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदेली गांव निवासी 55 वर्षीय हरीश चंद्र निषाद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वे गाड़ाघाट नरवा के समीप लापरवाहीपूर्वक बिजली चोरी कर टुल्लू पंप से खेत में पानी भर रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक हरीश चंद्र निषाद ने नरवा से खेत तक पानी पहुंचाने के लिए टुल्लू पंप को रोन्हा विश्वकर्मा के मेड़ पर रखा था और उसे अवैध तरीके से कंटिया फंसा कर बिजली सप्लाई दी थी. रात के समय पानी भरते वक्त अचानक बिजली के तार में कहीं से कट लगने की वजह से टुल्लू पंप में करंट दौड़ गया. इस दौरान हरीश चंद्र उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े.
रात करीब 9 बजे जब उनका बेटा कुंज बिहारी निषाद अपने पिता को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा. तो उसने उन्हें जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया. पिता को उठाने की कोशिश करते ही बेटे को भी करंट का झटका लगा. लेकिन किसी तरह उसने खुद को बचाया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया.
हरीश चंद्र को फौरन जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB