कबीरधाम में तेज रफ्तार का कहर, नाले में गिरी बाइक, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, इधर ट्रक ने मवेशियों को रौंदा
Speed wreaks havoc in Kabirdham, bike falls into drain, two youths die in accident, mourning prevails, here truck tramples cattle
कबीरधाम : मंगलवार को कवर्धा में एक दर्दनाक हादसा हुआ. दो दोस्त बाइक पर सवार होकर किसी काम से पंडरिया से भेलकी जा रहे थे. इस दौरान हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद से पंडरिया से भेलकी तक मातम पसर गया. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों कोपोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
गहरे नाले में गिरी बाइक
कबीरधाम पुलिस ने बताया कि यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के पास हुआ. यहां पंडरिया लोखान मोड़ पर बाइक सवार दो लोग दांगुराम और रामधारी बाइक समेत 5 फीट गहरे नाले में गिर गए. यह हादसा इतना भयानक था कि नाले में गिरने के साथ ही दोनों लोगों की मौत हो गई. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की जांच की जा रही है- आशीष , कुकदूर थाना प्रभारी
ट्रक ने मवेशियों को रौंदा
कबीरधाम जिले में दूसरा हादसा रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ. यहां मध्यप्रदेश से कबीरधाम की तरफ आ रही एक ट्रक ने कई मवेशियों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन मवेशी मारे गए और करीब 6 मवेशी बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



