घटारानी में मौत से सामना, दो शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, युवक पर तेंदुए का हमला, अस्पताल भर्ती, हालत नाजुक, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
A near-death encounter in Ghatarani: A female leopard spotted with two cubs, a young man attacked by a leopard, hospitalized, in critical condition; the Forest Department issued a high alert.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. घटारानी के घने जंगलों में एक वक और खूंखार मादा तेंदुए के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ. यह मुठभेड़ इतनी भयानक थी कि युवक की जान पर बन आई. लेकिन उसने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मौत को मात दे दी.
मिली जानकारी के मुताबिक जमाही निवासी भीखम कमार उम्र 19 साल रोज की तरह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के काम में इस्तेमाल होने वाली रस्सी लाने गया था. उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि झाड़ियों के पीछे मौत उसका इंतजार कर रही है. जैसे ही वह घटारानी के जंगल में मंदिर के पास स्थित लोटेश्वर महादेव के पास पहुंचा. उसका सामना एक नहीं बल्कि दो मादा तेंदुओं से हो गया. जो अपने शावकों के साथ वहां मौजूद थीं.
अपने शावकों की सुरक्षा को लेकर आक्रामक हुई मादा तेंदुए ने भीखम पर बिजली की रफ्तार से जानलेवा हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से भीखम लहूलुहान हो गया. जंगल के सन्नाटे में युवक की चीखें गूंज उठीं. गंभीर रुप से घायल होने के बावजूद भीखम ने हार नहीं मानी और खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया. आख़िरकार वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब रहा.
घायल युवक को आनन-फानन में फिंगेश्वर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे महासमुंद रेफर कर दिया गया. युवक के शरीर पर तेंदुए के नाखूनों और दांतों के गहरे निशान हैं.
इस घटना के बाद वन अमले में हड़कंप मच गया है. मादा तेंदुए के साथ शावकों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग ने आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से सख्त अपील किया कि वे फिलहाल जंगल की तरफ न जाएं. निगरानी टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके.
जंगल में शिकारी जानवरों की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. क्या वन विभाग इन तेंदुओं को सुरक्षित रिहायशी इलाके से दूर खदेड़ पाएगा? यह अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



