ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में चोरी का 18 घंटे में खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सोना और कार जब्त
Jewellery shop theft solved within 18 hours after posing as customer; 5 accused, including 3 women from an interstate gang, arrested; gold and car worth lakhs seized
कोरबा : कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन निवासी एमपी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 24 अप्रेल 2026 को करीब 12:15 बजे उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं.
वारदात के बाद टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर कार्यवाही की गई. शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज और जिला ऑटो संघ की मदद अहम सुराग मिले. जिसके आधार पर आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. गुलापी दास पति सुजीत दास, उम्र 55 साल निवासी सेकंड बेरा चांपा, थाना देगंगा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल
2. सजना बीबी पति नासिर मोल्ला, उम्र 40 साल निवासी सेकंड नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
3. मिथुन चक्रवर्ती पिता मिलन चक्रवर्ती, उम्र 38 साल निवासी रामचंद्रपुर, थाना निहती, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
4. तापसी दास पति चंचल घोष, उम्र 38 साल निवासी बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
5. नासिर मोल्ला पिता नजरुल उम्र 41 साल निवासी नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
रिकवरी एवं जप्ती
1. चोरी गए दो सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट सहित कुल करीब 4,50,000/- (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी की बरामदगी की गई
2. घटना में इस्तेमाल कार XUV300 को जप्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



