मनरेगा मजदूरों को मधुमक्खियों ने काटा, एक बच्ची समेत 28 लोगों की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी, घायलों का इलाज जारी
MNREGA workers stung by bees, 28 people including a girl are in critical condition, chaos ensues, treatment of injured continues
बालोद : बालोद जिले में फिर से मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है. ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम गंगोलीडीही में मनरेगा के तहत भूमि सुधार का काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले में 28 लोग घायल हो गए. जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं घटना में अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची एक बच्ची भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुई है.
मिली जानकरी के मुताबिक रोजगार गारंटी योजना के तहत झनक साय मंडावी के घर में मंगलवार को भूमि सुधार का काम चल रहा था. महिलाएं और पुरुष दोनों मजदूरी का काम कर रहे रहे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बड़ी तादाद में पुरुष के साथ महिलाओं पर हमला किया। हमले में 28 लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है.
बता दें कि इससे पहले 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन भी जिले में काम कर रहे मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई थी. सेमरडीही ग्राम पंचायत में आज नाली निर्माण कर रहे मजदूरों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 20 लोग घायल हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



