कटहल के पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में सनसनी, गांव में शोक और दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
The body of a middle-aged man was found hanging from a jackfruit tree, sensation in the area, atmosphere of mourning and terror in the village, police engaged in investigation
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के जमातपारा से बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार सुबह जमातपारा वार्ड निवासी अधेड़ नरोत्तम पटेल उम्र 58 साल का शव उसकी ही बाड़ी में कटहल के पेड़ से लटकता मिला. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे. कुछ देर बाद उनका शव बाड़ी स्थित पेड़ से झूलता हुआ दिखाई दिया. परिजनों ने खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. अचानक हुई इस घटना से वार्ड में शोक और दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



