बुजुर्ग किसान की जमीन बेचकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने 19 लाख की ठगी के आरोपी के खिलाफ किया FIR दर्ज, धोखेबाज फरार

Fraud of lakhs of rupees by selling the land of an elderly farmer, police registered FIR against the accused of cheating of 19 lakhs, the fraudster absconded

बुजुर्ग किसान की जमीन बेचकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने 19 लाख की ठगी के आरोपी के खिलाफ किया FIR दर्ज, धोखेबाज फरार

जांजगीर चांपा : चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनेवरा में बुजुर्ग किसान ने अपने जमीन का बिक्री किया और बिक्री रकम को आरोपी असीम कुमार थापा निवासी चाम्पा के द्वारा निकाल लिया गया. 
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने बताया कि 2020 में उसके दादा जी के द्वारा करीब डेढ़ एकड़ जमीन अंशुमन मुरारका तिरुपति मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के पास बेचा गया और जमीन का बिक्री रकम 1936500 रुपये विक्रेता को चेक के जरिए दिया गया. लेकिन चांपा निवासी असीम थापा के द्वारा पीड़ित के दादाजी को अपने घर बुलाकर खाता खुलवाने का बात कहा लेकिन पीड़ित के दादाजी ने खाता खुलवाने से मना किया. क्योंकि उसके पास पहले से ही सेंट्रल ऑफ इंडिया शाखा चांपा खाता हैं.
लेकिन आरोपी के द्वारा मयाराम सूर्यवंशी को बहला-फुसलाकर एचडीएफसी बैंक शाखा चाम्पा में संयुक्त खाता खुलवा कर जमीन बिक्री रकम को निकाल कर हड़प लिया. और पीड़ित के परिजनआरोपी के पास बार-बार बिक्री रकम मांगने के लिए जाते थे. तो आरोपी के द्वारा जातिगत गंदी-गन्दी गाली गलौच कर भगा देता था.
उसी दौरान पूरे देश मे कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन हुआ. तब इंसान घर के बाहर निकलने से डरते थे. उस दौरान पीड़ित परिजन को आर्थिक रुप से बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ा. फिर भी आरोपी ने बिक्री रकम को वापस नही किया और पीड़ित ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस के द्वारा जांच किया गया जांच के दौरान शिकायत जांच सही पाई गई. मामले में गैर जमानती धाराओं में जुर्म दर्जकिया और उस दिन से आरोपी फरार हैं .इस मामले कई बड़े चेहरे भी शामिल होने की आशंका हैं.
इस मामले का जांच अभी जारी हैं. अभियुक्त FIR होने के बाद से फरार हैं. आरोपी की पतासाजी कर रहे हैं. जल्द पकड़ कर रिमांड में भेजा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t