बुआ के साथ रिश्तेदार के घर सोई हुई युवती से जबरन शारीरिक सम्बन्ध, दो दिन तक बनाया बंधक, आरोपी शिवा और राम प्रसाद गिरफ्तार
Forced physical relationship with a girl sleeping with her aunt at a relative's house, kept hostage for two days, accused Shiva and Ram Prasad arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. पुलिस ने पीड़ित युवतियों की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों के आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
पहला मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है. 18 साल की पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वो नारायणपुर क्षेत्र में रहती है और रक्षा बंधन दिन अपनी बुआ के साथ चौकी दोकड़ा निवासी रिश्तेदार के घर गई थी. 9 अगस्त को प्रार्थिया सोई हुई थी. इसी बीच घर में रहने वाला शिवा चौहान आया और तुमसे प्यार करता हूं. कहते हुए जबरन दुष्कर्म करने लगा. आरोपी ने दो दिनों तक पीड़िता को अपने घर बंधक बनाकर रखा. तीसरे दिन पीड़िता ने किसी तरह से अपने परिजनों को फोन किया और घटना की जानकारी दी.
पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंची और अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिवा चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
दूसरी घटना दुलदुला क्षेत्र की है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 2021 में वो स्कूल की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी पहचान राम प्रसाद सिंह से हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई. इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया. पीड़िता जब गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया. इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत दुलदुला थाने में दर्ज कराई है.
पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 द के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी राम प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संतोष डोमार पिता राम खिलावन डोमार, निवासी अयोध्यापुरी दर्री, जिला कोरबा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 554/25 दर्ज किया गया. आरोपी की खिलाफ धारा 376 (2)(n) भादंवि तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5(f), 5(l) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




