सूरजपुर में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और तहसील कार्यालय का बाबू भी 10000 घुस लेता गिरफ्तार, ACB की टीम ने धर दबोचा

In Surajpur, a patwari was arrested taking a bribe of 15 thousand rupees and a clerk of the tehsil office was also arrested taking a bribe of 10,000 rupees, the ACB team caught them

सूरजपुर में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और तहसील कार्यालय का बाबू भी 10000 घुस लेता गिरफ्तार, ACB की टीम ने धर दबोचा

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जिला सूरजपुरमें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
पटवारी 15 हजार तो बाबू 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक  गोविंदपुर इलाके के एक पटवारी को जमीन की चौहद्दी बनाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने धर दबोचा.
वहीं प्रतापपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को भी ACB ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा. यह बाबू सरकारी फाइलों को आगे बढ़ाने और संबंधित दस्तावेज तैयार करने के बदले रिश्वत मांग रहा था. शिकायत मिलने के बाद ACB ने इसे भी रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB की अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI