भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव, धार्मिक कार्यक्रम में कुर्सी तोड़ने वालों की होगी पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें, नाम बताने वालों को मिलेगा इनाम

Riot in Bhoramdev Mahotsav, those who broke chairs in religious program will be identified, police released pictures, those who give names will get reward

भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव, धार्मिक कार्यक्रम में कुर्सी तोड़ने वालों की होगी पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें, नाम बताने वालों को मिलेगा इनाम

कबीरधाम : कबीरधाम के पास भोरमदेव महोत्सव के दौरान हंगामा करने और कुर्सियां तोड़ने वालों की की अब खैर नहीं उपद्रवियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी कर दी है. वीडियो और फोटो फुटेज के आधार पर इन उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
इस कार्यक्रम के दौरान मंच के अंतिम छोर में जमकर तोड़फोड़ हुई. यहां पर उपद्रवियों ने उत्पात मचाया. सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं. इसके अलावा कई लोग कार्यक्रम के बाद कुर्सियां अपने घर ले गए. ऐसे में कार्यक्रम के लिए ठेका लिए टेंट कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा.
तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की है. पुलिस ने कहा कि जो भी व्यक्ति इन उपद्रवियों के बारे में जानकारी देगा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. और उसे इनाम भी दिया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अमन-चैन को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इन आरोपियों के बारे में जानकारी हो. तो फौरन पुलिस कंट्रोल रुम (94792 54954) पर संपर्क करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI