EWS फर्जीवाड़े में नया मोड़, प्रमाणपत्र वैध होने के बावजूद छात्रा को बताया फर्जी, मेडिकल सीट पर छाया संकट, उम्मीदें टूटने की कगार पर

New twist in EWS fraud, student declared fake despite certificate being valid, medical seat in danger, hopes on the verge of breaking

EWS फर्जीवाड़े में नया मोड़, प्रमाणपत्र वैध होने के बावजूद छात्रा को बताया फर्जी, मेडिकल सीट पर छाया संकट, उम्मीदें टूटने की कगार पर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तहसील कार्यालय में EWS प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. प्रशासन ने जहां तीन प्रमाण पत्रों को फर्जी घोषित कर दिया है. वहीं चार को संदिग्ध मानकर जांच जारी है. लेकिन एक छात्रा के सामने आने से इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है.
बिलासपुर में सामने आया ये फर्जीवाड़ा चौंकाने वाला है प्रशासन के मुताबिक छात्राएं सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा ने फर्जी EWS प्रमाण पत्र लगाकर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लिया तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड में इनके नाम से न तो आवेदन मिला और न ही कोई प्रमाणपत्र जारी हुआ. अब तक सात संदिग्ध मामले सामने आए हैं. जिनमें से तीन की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन प्रभावित सरकंडा निवासी छात्रा भव्या मिश्रा का कहना है कि उसका प्रमाणपत्र पूरे नियमों के तहत जारी हुआ था. एडमिशन से पहले वेरिफिकेशन भी हुआ. तभी उसने काउंसलिंग में हिस्सा लिया लेकिन अब उसे गलत तरीके से फर्जी करार दिया जा रहा है.
यानी तस्वीर साफ है कि आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के आदेश के बाद प्रशासन ने इतनी हड़बड़ी में कार्रवाई किया. सही प्रमाण पत्र को भी अवैध ठहरा दिया. दरअसल भव्या के EWS प्रमाण पत्र में अधिकारी का दस्तखत फर्जी पाया गया. लेकिन सवाल ये है कि इसमें छात्रा का क्या दोष? आवेदन सही,दस्तावेज सही और प्रमाणपत्र भी तहसील कार्यालय से जारी हुआ तो फिर इसकी सजा एक मासूम छात्रा क्यों भुगते?
भव्या और उसके परिजन अब इसी आस में है कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और जल्द से जल्द उनकी परेशानी दूर करे. लगातार हो रही देरी से उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है.
वहीं दूसरी तरफ मेडिकल काउंसलिंग का दूसरा चरण जारी है. और भव्या को मिली सीट उसके हाथ से फिसलने की कगार पर है. अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन पारदर्शिता दिखाते हुए छात्रा को इंसाफ दिला पाएगा? या फिर यह मामला भी महज औपचारिकताओं और फाइलों में दबकर रह जाएगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t