तेज रफ़्तार का कहर, चावल लेने सोसायटी जा रहे चाची-भतीजे को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

The havoc of high speed, a truck ran over an aunt and nephew going to the society to get rice, both died on the spot, a painful death, mourning spread in the family

तेज रफ़्तार का कहर, चावल लेने सोसायटी जा रहे चाची-भतीजे को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. वही घटना को अंजाम देने के बाद हाइवा ड्राइवर हाइवा को मौके पर छोड़ घटनास्थल फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक लगरा निवासी नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू पिता राजकुमार उम्र 19 साल मंगलवार को अपने भतीजे लव कुमार केंवट की बाइक नम्बर CG10 BE 1880 में लव की पत्नी रजनी केंवट के साथ ग्राम लगरा से सोसाइटी का सरकारी चावल लेने डगनिया (खैरा) के लिए निकले थे.
इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम सेलर के एनीकेट मोड़ के पास मेन रोड में पहुंचे थे. तभी तभीबेलतरा की तरफ से आ रही हाईवा वाहन CG19 BK 1165 के चालक ने तेज रफ्तार हाइवा से मोटर सायकल क्रमांक CG10 BE 1880 को सामने से ठोकर मार दी.
जिससे बाइक में सवार नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू और रजनी केंवट की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इधर मामले की खबर पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनो की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया. इस मामले में हाइवा को जब्त कर लिया और पीड़ित परिवार की शिकायत पर सीपत पुलिस में हाईवे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI