लापता मासूम बच्ची के मामले ने लिया डरावना मोड़, शमशान घाट के पास मिला नरकंकाल और कपड़े, नरबलि की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

The case of the missing innocent girl took a scary turn, a skeleton and clothes were found near the cremation ground, the possibility of human sacrifice created a sensation in the area

लापता मासूम बच्ची के मामले ने लिया डरावना मोड़, शमशान घाट के पास मिला नरकंकाल और कपड़े, नरबलि की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

मुंगेली : करीब एक महीने पहले घर से लापता हुई मासूम बच्ची के अपहरण मामले में भयभीत करने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस अब तक बच्ची का पता नहीं लगा सकी थी. लेकिन अब इस मामले ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. दरअसल, कोसाबाड़ी से सटे श्मशान घाट के पास पुलिस को एक नरकंकाल और उसके पास बच्चियों जैसे कपड़े बरामद हुए हैं. इस बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला नरबलि का हो सकता है.
इस मामले को लेकर एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को शमशान घाट पर नरकंकाल और कपड़े मिले हैं. इन अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी. ताकि यह पता चल सके कि क्या वे उसी मासूम बच्ची के हैं जो 12 अप्रैल की रात से लापता है. एसपी ने यह भी माना कि ये अवशेष इस मामले में अहम सुराग साबित हो सकते हैं. डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी.
बता दें कि मुंगेली जिले के कोसाबाडी गांव से 12 अप्रैल की रात 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. लेकिन अब तक मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है.
घटना को करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है.  वहीं उसे ढूढने या उसकी जानकारी देने वाले को प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधी ने ईनाम देने की घोषणा भी कर रखा है. मुंगेली एसपी ने अपनी तरफ से 10 हजार, बिलासपुर आईजी ने 30 हजार और लोरमी विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी कोमल राजपूत ने बच्ची का पता बताने पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है. इस तरह मासूम बच्ची लाली का पता बताने वाले को कुल 1 लाख 40 हजार की राशि दी जाएगी. इनामों की घोषणाओं के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका है.
इस रहस्यमय मोड़ ने न सिर्फ पुलिस को बल्कि पूरे मुंगेली जिले को हिला कर रख दिया है. मासूम बच्ची की गुमशुदगी और अब नरकंकाल की बरामदगी से लोग डरे हुए हैं. और इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन देने को कहा है.
यह मामला अब सिर्फ एक गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक संभावित आपराधिक साजिश का रुप ले चुका है. जिसकी सच्चाई सामने आना बाकी है. पूरे प्रदेश की निगाहें अब इस DNA जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं.
https://mirror24news.com/?p=32365
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB