करंट की चपेट में आकर 2 हाथियों की मौत, दो गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से किया उच्चस्तरीय जांच की मांग

Two elephants electrocuted to death, two arrested, search continues for one absconding accused, Youth Congress demands high-level investigation from the Collector

करंट की चपेट में आकर 2 हाथियों की मौत, दो गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से किया उच्चस्तरीय जांच की मांग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में दो हाथियों की मौत के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है. आरोपियों के पास से फेंसिंग वायर, वाटर पाइप सहित घटना में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री भी जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो सावन हाथियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों हाथियों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई थी. वन विभाग ने इस मामले में ग्राम पाका दरहा निवासी धरम सिंह राठिया और रामकुमार राठिया को गिरफ्तार किया है.एक  फरार आरोपी की तलाश जारी है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए नदी में मोटर पंप लगाया था. इसी दौरान पानी के संपर्क में आए करंट की चपेट में आने से दोनों हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई.
वन विभाग ने मामले में आवश्यक सामग्री जब्त कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
आरोपी 
रामकुमार राठिया पिता मेहत राम उम्र 55 साल 
धरम सिंह राठिया पिता फूल सिंह उम्र 38 साल
दोनों निवासी पाका दरहा 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB