मुआवजा नहीं दोगे तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे, ग्रामीण की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का हंगामा, कल से रखी लाश लेकिन....
We will not allow postmortem to be conducted until compensation is not paid, family members create ruckus after the tragic death of a villager, the body has been kept since yesterday but…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के फरसाबहार थाना इलाके में बरगद का डगाल काट रहा 52 साल का व्यक्ति पेंड से ऐसा गिरा कि नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों की मांग है कि पेंड मालिक मृतक को मुआवजा दे. जब तक मुआवजे की बात नहीं होगी तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे मेंढर बहार निवासी 52 साल का पारसनाथ सिंह को गांव का ही रणजीत बड़ा पेंड काटने ले गया था. मृतक पारसनाथ पेड़ का डगाल काटने लगा. लेकिन उसने जैसे ही दूसरा डगाल काटना शुरु किया. वह अनबैलेंस होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई.
मृतक के परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह करीब 8 या साढ़े 8 बजे मृतक पेंड से गिरा लेकिन पेड़ मालिक के द्वारा घरवालों को इसकी कोई खबर ही नहीं दी गयी. उल्टा पेड़ मालिक वहां से भाग गया.
मृतक के परिजनों की मांग है कि पेंड मालिक मृतक को मुआवजा दे. जब तक मुआवजे की बात नहीं होगी तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे कि मांग पर परिजन अड़े हुए हैं. खबर मिलते तक मृतक का शव फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है. लेकिन अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



