पुलिसकर्मियों ने किया गरीब कुल्फी वाले और BIRTHDAY मनाने निकले युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, दो पुलिस वालों के खिलाफ जांच शुरु

Policemen brutally beat up a poor Kulfi seller and a young man who had come out to celebrate his birthday, video goes viral, investigation begins against two policemen

पुलिसकर्मियों ने किया गरीब कुल्फी वाले और BIRTHDAY मनाने निकले युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, दो पुलिस वालों के खिलाफ जांच शुरु

बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिसवालों ने दबंगई दिखाते हुए आइसक्रीम वाले की सरेराह जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो बनाने वाले युवक और उसकी पत्नी को भी पुलिसवालों ने दबोच लिया और उनके साथ मारपीट की. अब मामला सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं. सिटी कोतवाली CSP व IPS अक्षय साबद्रा ने जांच से पहले ही युवक को नशेड़ी बता कर पुलिसवालों का बचाव किया है. हालांकि उन्होंने तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट पेश करने की बात कही है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों के द्वारा कुल्फी ठेले वाले के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही थी. इस दौरान अपना जन्मदिन मनाने परिवार के साथ निकले एक युवक पर वीडियो बनाने का शक होने पर उसे मौके से ही मारपीट करते हुए थाने ले गए और थाने में भी रातभर बेरहमी से मारपीट की. जिससे युवक लहूलुहान हो गया. बीचबचाव करने वाली उसकी पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता की गई. 
ट्रोलिंग पर निकले सिटी कोतवाली के आरक्षक की दबंगई से बीती रात पूरा परिवार सहम गया.
रात भर थाने में प्रताड़ित करने के बाद दूसरे दिन शाम पुलिसकर्मियों ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर शाम 6 बजे 151 कर कोर्ट में पेश किया.
युवक ने वीडियो बना इंसाफ की गुहार लगाई. दूसरी तरफ मारपीट करने वाले आरक्षकों के मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है.
मीडिया घरानों ने आइसक्रीम वाले की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर खबर प्रसारित किया. इसमें बताया गया कि 9 मई की रात आरक्षक टंकेश साहू और एक अन्य पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग पर निकले थे. तभी रात में आईसक्रीम ठेला लेकर अपने घर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. इस दौरान उसका बाल पकड़कर पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी.
आरोप है कि तेलीपारा कश्यप कॉलोनी निवासी राहुल सोनी बर्तन कारोबारी हैं. शुक्रवार को शादी की सालगिरह पर वह पत्नी मीना सोनी और दो साले जितेंद्र व उमेश सोनी के साथ खाना खाने होटल गए थे. वहां से बाहर निकलने के बाद रिवर व्यू सड़क पर आइसक्रीम खाने के लिए रुके. सभी आईसक्रीम लेकर सड़क की दूसरी तरफ आ गए. इतने में पेट्रोलिंग वेन में दो आरक्षक टंकेश साहू और रत्नाकर राजपूत वहां पहुंचे. देर रात तक आईसक्रीम बेचने पर टंकेश ठेले वाले से मारपीट करना शुरु कर दिया. आरक्षक के बरताव और मारपीट का राहुल सड़क की दूसरी तरफ से वीडियो बनाने लगा. उसे देखते ही टंकेश गाली-गलौज करते हुए राहुल की तरफ दौड़ा और वहीं उसकी पिटाई शुरु कर दी. विरोध करने पर उसकी पत्नी मीना से भी धक्कामुक्की की. सभी के मोबाइल छीन कर राहुल को गाड़ी में बैठाया. उसे पीटते हुए थाने ले गए. थाने में पूरी रात बेल्ट और प्लास्टिक के स्टीक से पिटाई की. परिजन पहुंचे तो उन्हें भी भगा दिया. दूसरे दिन 151 कर उसे शाम 6 बजे कोर्ट में पेश किया. जहां मजिस्ट्रेट आदेश पर उसे रिहा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पीड़ित राहुल ने बताया कि आरक्षक ने बिना कुछ सुने सीधे पीटना शुरु कर दिया. जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने के बाद चार झापड़ मारे. इसके बाद 2000 रुपए की मांग की. राहुल ने बिना किसी गलती के रुपए देने पर आपत्ति की तो उसे फिर पीटते हुए थाने ले गए.
थाने में भी आरक्षक का गुस्सा कम नहीं हुआ. वह अपने साथी के साथ मिलकर राहुल को बना कैमरे वाले कमरे में ले गया. वहां प्लास्टिक स्टीम और बेल्ट से राहुल को पीटने लगे. इस दौरान परिजन थाने पहुंचे तो टंकेश उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया. थाने की सीसीटीवी कैमरे में यह घटना स्पष्ट देखी जा सकती है.
शुक्रवार को शादी की सालगिरह और शनिवार को राहुल का जन्म दिन था. लेकिन पूरे दिन आरक्षक ने उसे थाने में बैठाए रखा. मारपीट के कारण राहुल के गर्दन पर चोट आई है. वह अपना गर्दन तक नहीं मोड़ पा रहा है. पकड़े पर खून के धब्बे लगे हैं। दोनों आखों के ऊपर आईब्रो पर कट के निशान दिख रहे हैं.
इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है. लेकिन इस तरह से अगर किसी के साथ कोई मारपीट करता है. तो उसे उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए. कोतवाली में सीएसपी खुद बैठते हैं. अगर परिजन शिकायत करे तो निश्चित रुप से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. -राजेंद्र जायसवाल, एएसपी सिटी बिलासपुर