एक फीट गहरे पानी में तैरती मिली आदिवासी पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, सुभाष सिंह परते ने किया निष्पक्ष जांच की मांग

Dead bodies of tribal husband and wife found floating in one feet deep water sensation spread in the area Subhash Singh Parte demanded an impartial investigation

एक फीट गहरे पानी में तैरती मिली आदिवासी पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, सुभाष सिंह परते ने किया निष्पक्ष जांच की मांग

मुंगेली/लोरमी : मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुदूर वनग्राम बिसौनी में बुजुर्ग दंपति का शव नाले में तैरती मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची खुड़िया पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुरही वन परिक्षेत्र के महामाई आश्रित गांव बिसौनी में सुबह ग्रामीणों ने नाले में बुजुर्ग दंपति गांव के निवासी बुधराम बैगा उम्र 65 साल और उसकी पत्नी बिरसिया बैगा उम्र 65 साल के शव को तैरते हुए देखा. उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है.
इसकी खबर पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. पहली नजर में यह मामला कत्ल का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग दंपत्ति अपने दोनों बेटों से अलग गांव में ही अकेले ही रहते थे. रविवार की शाम मृतक दंपत्ति को आखिरी बार गांव में एक साथ देखा गया था. मृतक दंपति के दो पुत्र और दो बेटियां हैं. बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे गांव में ही माता-पिता से अलग रहते हैं. मृतक दंपति का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था. ऐसे में संदिग्ध अवस्था में मौत कई सवाल भी खड़े कर रही है.
विशेष संरक्षित जनजाति बैगा आदिवासियों को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी माना जाता है. बैगा आदिवासी दंपत्ति की इस तरह से संदिग्ध मौत से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग बैगा दंपत्ति की मौत कोई हादसा है या फिर किसी ने इनकी हत्या की है.
इस घटना पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और हर पहलुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb