नाली में महिला की लाश मिलने पर मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल, नहर में खंभे से अटका मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान
There was an atmosphere of panic among the local residents after the dead body of a woman was found in the drain The dead body of the girl was found stuck to a pillar in the canal could not be identified
नाली में महिला की लाश मिलने पर मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल
कांकेर : कांकेर जिले के इमलीपारा में आज सुबह में सुबह 6 बजे नाली में महिला की लाश मिली. जिससे मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है.
मोहल्ले वालो ने बताया कि महिला सुकबती भोयर इमली पारा की निवासी है और 22 सितंबर को पितर भात खाने के लिए मोहल्ले में ही गई थी. नाली में गिरी महिला का सर से कमर तक का हिस्सा नाली के अंदर कीचड़ में था और दोनो पैर ऊपर की तरफ थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नहर में खंभे से अटका मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान
कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र ग्राम बारीडीह के पास नहर में अज्ञात महिला की लाश खंभे में फंसी हुई मिली. जानकारी लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि तड़के सुबह नहर में कोरबा की तरफ से एक महिला की लाश बहते हुई जा रही थी. कई लोगों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया. लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका. उरगा थाना अंतर्गत बरीडीह गांव के पास नहर के बीच खंभे में लाश अटक गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.
ग्रामीणों ने बताया कि लाश को देखे जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की उम्र लगभग 30 से 40 साल रही होगी. महिला साड़ी पहनी हुए हैं. देखने के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है. आसपास गांव में कोटवार और ग्रामीणों की मदद से पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
उरगा थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. नहर में पानी का तेज बहाव के कारण शव को निकाल पाना मुश्किल है.। नगर सेना के गोताखोर बुलाया गया है. इसके बाद रेस्कयू कर बाहर निकाला जाएगा। अब तक पहचान नही पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



