आदिवासी विधवा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप, फरार आरक्षक को ढूंढ रही कई राज्यों की पुलिस, अब एसपी ने किया 2000 का इनाम घोषित

A tribal widow teacher has been accused of rape and abortion. Police in several states are searching for the absconding constable. The Superintendent of Police has announced a reward of 2,000 rupees.

आदिवासी विधवा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप, फरार आरक्षक को ढूंढ रही कई राज्यों की पुलिस, अब एसपी ने किया 2000 का इनाम घोषित

जशपुर : छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में कांसाबेल थाना में पदस्थ आरक्षक रुद्रमणी यादव पर आदिवासी विधवा शिक्षिका द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना, धमकी और आर्थिक शोषण के आरोपों के बाद मामले में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक फरार हो गया. इसी बीच जशपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में आरोपी की गिरफ्तारी पर 2000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जनवरी 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान आरक्षक रुद्रमणी यादव से हुई थी. आरोपी ने शादी का भरोसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए और बाद में लगातार शारीरिक शोषण किया. महिला का कहना है कि आरोपी ने दो बार गर्भपात भी कराया और विरोध करने पर धमकी देने लगा.
महिला द्वारा पेश शिकायत और अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(N), 313, 294, 506 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया.
आरोपी आरक्षक रुद्रमणी यादव वर्तमान में फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है.
यह समाचार पुरे प्रदेश में लगातार वायरल हो रहा है. जिसके बाद अब आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या सटीक खबर देने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये का पुरस्कार दिए जाने का एलान किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी आरक्षक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t