बेमेतरा और धमधा में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, पिकअप समेत 10.60 लाख का माल जब्त, नागपुर कत्लखाने ले जा रहे 44 मवेशी बरामद
Cattle smuggling busted in Bemetara and Dhamdha, pickup and goods worth Rs 10.60 lakh seized, 44 cattle being taken to Nagpur slaughterhouse recovered
दुर्ग/धमधा : दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का दो बड़े मामले सामने आए हैं. पहले मामले में खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक के पास गौरक्षा समिति और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिंद्रा पिकअप वाहन से 6 मवेशी बरामद किए गए.
आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में खुलासा किया कि मवेशियों को लांजी होते हुए नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यह तीन दिन के भीतर धमधा क्षेत्र में सामने आया दूसरा गौ तस्करी का मामला है.
धमधा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार गौवंश तस्करी की ख़बरें मिल रही थीं. सुबह करीब 9 बजे एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन (MP50 JH 5896) तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया. टीम ने वाहन रोकने का इशारा किया. लेकिन ड्राइवर वाहन भगाने लगा. शक होने पर गौरक्षकों ने पीछा कर वाहन को घेर लिया.
वाहन का पिछला हिस्सा तालपतरी से ढंका हुआ था। अंदर से आवाज आने पर जांच की गई तो एक काला पड़वा और पांच काली पड़िया सहित कुल छह मवेशी ठूंसकर भरे मिले.
धमधा पुलिस को पूछताछ में चालक ने अपना नाम अतुल गव्हारे निवासी पुरवाटोला, थाना लांजी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया. जब पुलिस ने परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका. आरोपी ने बताया कि मवेशियों को धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम परोडा से लोड किया गया था और नागपुर कत्लखाने ले जाया जा रहा था.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन और मवेशियों को जब्त कर लिया. जब्त वाहन की कीमत करीब 9 लाख रुपए और मवेशियों की कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई है.
तीन दिन में दूसरा मामला
धमधा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे गौतस्करी के मामलों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. तीन दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में संदिग्ध तरीके से मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा गया था.
लगातार हो रही घटनाओं से आशंका जताई जा रही है कि दुर्ग, बेमेतरा और बालाघाट से जुड़ा कोई संगठित गिरोह ग्रामीण इलाकों से मवेशी इकट्ठा कर महाराष्ट्र के कत्लखानों तक पहुंचा रहा है.
धमधा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दुसरा मामला
साजा में गौवंश तस्करी
बेमेतरा : थाना साजा में 12 व 13 मई 2026 को आधी रात गौ तस्करी की खबर मिलने पर सुबह 4 बजे मुखबीर के बताये स्थान साजा से कोदवा रोड मंदिर के पास जाकर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन नम्बर CG10 BZ 0763 के ड्राइवर गंगाराम केंवट पिता कृष्णा केंवट उम्र 36 साल निवासी कछार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर द्वारा अपने वाहन में भरकर ले जा रहा था कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा 4, 6. 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 जुर्म कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में जांच के दौरान 4 नग गौवंश कीमत करीब 60,000/- रूपये, घटना में इस्तेमाल पिकअप नम्बर CG10 BZ 0763 कुल जुमला कीमत करीब 10,60,000/- रूपये को जप्त किया गया. इस मामले में आरोपी गंगाराम केंवट पिता कृष्णा केंवट उम्र 36 साल निवासी कछार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को 13 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
बेमेतरा थाना नवागढ़ पुलिस टीम की गौवंश तस्करी
बेमेतरा : ग्राम नवागांव (महाराजी) के श्मशान घाट के पास एक खेत में बैल और बछड़ों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था. मौके पर कुल 38 गोवंश वहां बंधे मिले. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों थनवार सतनामी और सुधे लाल सतनामी ने इन्हें बांध रखा था. हम लोग को देखते ही आरोपी तारेगांव की तरफ भाग खड़े हुए. जिन्हें टॉर्च की रोशनी से पहचान लिया गया.
शिकायत पर थाना नवागढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई. मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. जांच में कुल 38 गाय/बछड़े जिन्हें करीब 2,00,000 रुपये की कीमत का बताया गया है, जब्त किए गए। इन्हें सुरक्षा के लिए ग्राम झालम के गौ अभ्यारण में रखवा दिया गया.
आरोपियों थनवार घृतलहरे (पिता नेतराम घृतलहरे, उम्र 65 साल निवासी नवागांव) और सुधे लाल सोनवानी (पिता प्रभुदास सोनवानी, उम्र 39 साल निवासी नवागांव) को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



