महिला वकील की डैम किनारे मिली नग्न लाश, पत्थर से कुचला चेहरा, SP से मिला वकीलों का दल, आरोपी ब्वायफ्रेंड लोकनाथ पटेल गिरफ्तार

Naked Body of Female Lawyer Found Near Dam; Face Crushed with a Stone; Sister Claims: "Another Girl Spoke in My Sister's Voice"; Delegation of Lawyers Meets with SP.

महिला वकील की डैम किनारे मिली नग्न लाश, पत्थर से कुचला चेहरा, SP से मिला वकीलों का दल, आरोपी ब्वायफ्रेंड लोकनाथ पटेल गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बीते दिनों डैम के किनारे जंगल में एक आराधना सिदार की नग्न लाश मिली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवती के गले, चेहरे और पीठ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को प्रेमी लोकनाथ पटेल गिरफ्तार कर लिया है.. यह मामला पूंजीपथरा थाने क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाने के ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे मंगलवार की शाम को 25 साल की युवती की नग्न लाश मिली. आरोपी हत्यारे ने पेशे से वकील आराधना सिदार उम्र 31 साल निवासी ग्राम केकराझरिया, लैलूंगा के साथ बुरी तरह से दरिंदगी की. घटना स्थल की सबूत छिपाने के लिये पुलिस को भी गुमराह किया गया. 
मृतका के शरीर से कपड़े थे गायब
ग्रामीणों के मुताबिक आराधना सिदार के गले और चेहरे में चाकू के निशान मिले हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे. गले और पीठ पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले. ग्रामीणों की खबर के बाद पूंजीपथरा पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा, आरोपी की पैरवी नहीं करने का फरमान
अधिवक्ता संघ ने पैदल मार्च किया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में बताया कि मृतका अराधना सिदार उनकी नियमित अधिवक्ता थी. संघ ने घटना की बारीकी से जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस अधीक्षक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मृतका ने जनवरी में ही जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की थी. अधिवक्ता संघ ने फैसला लिया है कि इस मामले के अपराधी लोकनाथ पटेल की पैरवी कोई अधिवक्ता नहीं करेगा.
मृतका का मोबाइल था बंद, किसी और ने उठाकर बनाया बहाना
मृतका की बहन ने बताया कि अराधना का मोबाइल फोन बंद था. 13 मई की दोपहर उसका फोन चालू हुआ था. फोन किसी और लड़की ने उठाया और बहाने बनाए. उस लड़की ने अराधना की आवाज में बात करने की कोशिश की थी. परिजनों ने आवाज पहचान ली थी. मृतका की बहन ने पुलिस की धीमी जांच पर चिंता जताई है. वे जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं.
पुलिस ने फिलहाल इस हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल पहले से विवाहित था. और वह प्रेमिका वकील के शादी के दबाव से परेशान था. 9 मई की रात उसने आराधना से बात कर अगले दिन मिलने का प्लान बनाया था.
10 मई को वह मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ लेकर पहले सक्ती और दमाऊधारा मंदिर गया. शाम को दोनों सक्ती स्थित एक लॉज में रुके। जहां आरोपी ने फर्जी नाम से कमरा लिया. आरोपी ने बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी दौरान उसने हत्या की योजना बनाई. अगले दिन सुबह वह आराधना को बाइक से खरसिया क्षेत्र के सुनसान जंगल क्षेत्र लेकर गया. जहां मौका पाकर पहले गला दबाकर उसे बेहोश किया. फिर पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. और बाद में पहचान छिपाने के लिए बड़े पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल दिया.
शक से बचने के लिए उसने मृतिका के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसकी बहन और सहेलियों से महिला की आवाज निकालकर बातचीत भी की. ताकि किसी को घटना की भनक न लगे.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी ने हत्या को छिपाने की कोशिश में शव के कपड़े उतारकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सामान्य तरीके से घर लौट आया था. लेकिन पुलिस जांच और तकनीकी सबूतों के चलते आखिरकार आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया.
घटना ने रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वारदात के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है.
​सबसे खौफनाक बात यह है कि युवती के लापता होने के बाद भी उसके परिचितों को उसके मोबाइल से लगातार कुछ मैसेज मिल रहे थे. यह स्पष्ट रूप से हत्यारों की चाल थी. ताकि परिजनों और दोस्तों को लगे कि वह सुरक्षित है और उसकी तलाश में देरी हो सके.
आरोपी
लोकनाथ पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t