नशे में टल्ली टीचर ने छात्राओं के साथ जमकर किया डांस, स्कूल में गाना बजाकर बच्चियों संग झूमा हेडमास्टर लक्ष्मीनारायण, वीडियो वायरल, सस्पेंड
Drunk teacher danced with students, headmaster Laxminarayan danced with girls by playing music in school, video went viral, suspended
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा नशे की हालत में स्कूल आने और छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित पशुपतिपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लक्ष्मीनारायण सिंह पर आरोप है कि वे लगातार शराब पीकर स्कूल आते थे और नशे की हालत में पढ़ाई छोड़कर अन्य गतिविधियों में शामिल रहते थे.
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें लक्ष्मीनारायण सिंह छात्राओं के साथ नशे की हालत में डांस करते हुए नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही स्थानीय लोगों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया.
स्कूल के छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मीनारायण सिंह का यह व्यवहार नई बात नहीं है. वे लंबे समय से शराब के नशे में स्कूल आते रहे हैं. पढ़ाई-लिखाई की बजाय वे अक्सर स्कूल परिसर में नशे की हालत में बैठे रहते थे. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई बार प्रधान पाठक की इस हरकत से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है.
वीडियो सामने आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि "हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी."
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा मामले की जांच के बाद प्रधान पाठक लक्ष्मीनारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के उल्लंघन का मामला बनता है.
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शिक्षण जैसे सम्मानित पेशे में अनुशासन और नैतिक आचरण कितना जरुरी है. प्रधान पाठक जैसे पद पर बैठे व्यक्ति से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलनी चाहिए. लेकिन जब ऐसे व्यक्ति ही अनुचित व्यवहार करें. तो शिक्षा प्रणाली की नींव हिलती है.
बलरामपुर में सामने आया यह मामला न सिर्फ शिक्षक की व्यक्तिगत लापरवाही को दर्शाता है. बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय रहते सख्त निगरानी और कार्रवाई न हो. तो कैसे एक व्यक्ति पूरे विद्यालय वातावरण को प्रभावित कर सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



