उपसरपंच ने जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर युवती से किया दुष्कर्म, मां के लौटने पर बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

The deputy sarpanch forcibly entered the house and raped the girl by threatening to kill her, she told the incident when her mother returned, the accused was arrested

उपसरपंच ने जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर युवती से किया दुष्कर्म, मां के लौटने पर बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. यहां हिर्री थाना क्षेत्र में गांव के उपसरपंच मुकेश जगत उम्र 22 साल ने 21 साल की युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया. वारदात के समय युवती घर में अकेली थी और परिजन काम से बाहर गए हुए थे. आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुकेश जगत पहले से ही पीड़िता को जानता था. वह अचानक युवती के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. जिससे वह डर गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
शाम को युवती की मां के घर लौटने पर उसने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर हिर्री थाना पहुंचे और उपसरपंच मुकेश जगत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया.
टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता दसवीं तक शिक्षित है. और घरेलू काम करती है. आरोपी मुकेश जगत ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB