आधी रात अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मकान मालिक व संचालक और रसूखदारों के बच्चों समेत 12 गिरफ्तार
Police raids illegal hookah bar at midnight 12 arrested including landlord and operator case registered against all the accused
बिलासपुर : रविवार देर रात पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की विशेष निर्देश और अगुवाई में अभियान चलाया गया. जिसमे पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई कर वसुन्धरा नगर में चोरी छीपे हुक्का बार संचालक मकान मालिक समेत एक दर्जन लोगों को गिरप्तार किया है.
पुलिस टीम ने बार से शहर के रसूखदार परिवार के बच्चों को भी पकड़ा है. गिरफ्तारी की खबर पर रसूखदार परिवार के लोग बच्चों को बचाने को लेकर जमीन आसमान एक कर दिया. लेकिन पुलिस टीम के सामने एक नहीं चली. कार्रवाई में नाबालिग भी पकड़ा गया है. सभी के खिलाफ धारा 4, 21(1) 21(2) और सिगरेट तम्बाकू अधिनिय़म के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि वसुन्धरा नगर स्थित मकान में चोरी छिपे अवैध तरीके से अजय कुमार के मकान में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है. खबर पुख्ता होने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देशानुसार एसीसीयू और सिविल लाइन की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार देर रात महाराणा प्रताप चौक के पास वसुन्धरा नगर स्थित अजय कुमार के मकान पर धावा बोला.
इस कार्रवाई में मकान मालिक अजय कुमार समेत तीन संचालकों को धर दबोचा गया. बार संचालकों का नाम श्रीकांत प्रजापति, वेदांत शुक्ला, विनोद ठाकुर है. इसके पहले आरोपियों के लिए किसी तरह का दबाव बनाया जाता. पुलिस टीम ने सभी की मोबाइल को जब्त कर लिया. इसके अलावा बार में मौजूद नशे के जखीरा को कब्जे में लिया गया.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य रुप से 10 नग हुक्का पाट, हुकाक पाईप, चीलम के अलावा 21 डिब्बा हुक्का अलग-अलग फ्लेवर का तम्बाकू, जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु का 12 डिब्बा जब्त किया. साथ ही 20-20 किलोग्राम का 8 पेटी चारकोल, एक बोरी टीशू पेपर, एक बोरी फिल्टर हुक्का बार से मिला है. पुलिस टीम ने एक हीटर, कोयला भी कब्जे में लिया है.
पूछताछ के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालकों ने बताया कि सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर का दाम प्रति घण्टा 400 रुपया लिया जाता है. बार में सभी लोगों को मांग के मुताबिक सुविधाओं का फायदा दिया जाता है. राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मौके से नगद भी बरामद हुआ है.
रेड कार्रवाई के दौरान तीन संचालक और मकान मालिक समेत कुल 12 लोगों को दम लगाते पकड़ा गया है. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. सभी नशेड़ी शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियों के खिलाफ धारा 04, 21 (1), 21 (2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के तहत जुर्म कायम किया गया है.
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) श्रीकांत प्रजापति पिता राजा राम प्रजापति उम्र 32 साल निवासी राजू गांधी चौक कुम्हार पारा थाना सिविल लाइन
2) वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला उम्र 32 साल निवासी दयालबंद नारियल कोठी रोड सिटी कोतवाली
3) विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी सिविल लाइन बिलासपुर।
4) प्रिंस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप उम्र 25 साल निवासी कुदुदण्ड एसबीटी कालेज के पास सिविल लाइन
5) शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 18 साल 3 माह निवासी तेलीपारा आरके बुटहाउस गली कोतवाली
6) शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा उम्र 24 साल निवासी मुक्तीधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा
7) अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा उम्र 18 साल 3 माह निवासी मुक्ती धाम सरकंडा थाना सरकंडा
8) राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप उम्र 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सीटी सेंटर के बगल में
9) दक्ष कश्यप पिता स्व अरूण कश्यप उम्र 18 साल 2 माह निवासी तेली पारा नंदू गैरेज के पास सिटी कोतवाली
10) विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी उम्र 22 साल निवासी सरकंडा सीपत चौक बाडी टेम्पलजिग के बगल में
11) मकान मालिक अजय कुमार
12) एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



