कबीरधाम में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे

Police took big action against prostitution going on in Kabirdham, accused husband and wife arrested and sent behind bars

कबीरधाम में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.
थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को ग्राम लाखाटोला में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए सतर्क निगरानी रखी और ठोस जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की.
पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल पिता रुगु पटेल उम्र 40 साल और उनकी पत्नी ज्योति खुटेल पति ईतवारी खुटेल उम्र 40 साल लंबे समय से देह व्यापार जैसे संगीन अपराध में लिप्त थे. इस पर थाना सहसपुर लोहारा द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत इस्तगाशा क्रमांक 28/86/2025 तैयार कर एसडीएम न्यायालय लोहारा में पेश किया गया. इसके बाद ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा और महिला आरोपी को महिला जेल दुर्ग भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB