नाबालिग बहन के प्यार में आशिक बन गया भाई, एकतरफा प्रेम में हैवान ने कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी साहिल गिरफ्तार
Brother fell in love with his minor sister, monster committed murder due to one sided love, accused Sahil arrested
रायपुर/खरोरा : राजधानी रायपुर के खरोरा स्थित बेलदार सिवनी गांव में पिछले दिनों नाबालिग की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने फरार आरोपी को दुर्ग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सकलूर सोहेला बलौदा बाजार निवासी आरोपी साहिल धीवर रिश्ते में मृतका का भाई है और एकतरफा प्रेम करता था. जिसके चलते घरवालों को कोई शक नहीं हुआ. आरोपी युवती को किसी अन्य युवक से बातचीत क्यों करती है. इसी बात को लेकर विवाद करता था.
घटना दिनांक को आरोपी साहिल अपने बलौदाबाज़ार स्थित घर से युवती के घर पहुंचा और उसे घुमाने ले जाने के बहाने गांव के पास खेत में ले गया. वहां उसने बहन से किसी और से बातचीत करने को लेकर विवाद किया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल ने अपने साथ लाए चाकू से युवती के पेट समेत शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी. इतना करने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और पास में पड़े एक बड़े पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे. जिनके आधार पर आरोपी की पहचान हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक को तिल्दा स्टेशन के पास खड़ी कर फरार हो गया था. उसकी तलाश में थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार लगी हुई थीं. लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. आख़िरकार पुलिस ने आरोपी को रायपुर-दुर्ग की सीमा के पास एक गांव में उसके दोस्त के घर से बीती रात गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल खरोरा थाना पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



