रील्स बनाने की शौकीन कक्षा 6वीं की छात्रा की करंट लगने से मौत, स्कूल जाने से पहले लाइट बंद करते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम
A class 6 student, who was fond of making reels, died due to electric shock, the accident happened while switching off the lights before going to school, there is mourning in the family
कोरबा : कोरबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कक्षा 6 की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. छात्रा घर में स्विच बंद कर रही थी इसी दौरान उसे करंट लग गया. आनन फानन में परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई. यह पूरा मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बरेठ मोहल्ला में 12 साल की भूमि निषाद अपने परिवार के साथ रहती थी. भूमि दुरपा के कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी. भूमि स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी. बिस्तर साफ करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने गई. स्विच दबाते ही उसे तेज करंट का झटका लगा. उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया. इसके बाद फौरन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भूमि पढ़ाई में तेज़ थी और रोजाना समय पर स्कूल के लिए तैयार होती थी. उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाना भी पसंद था. हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था. भूमि अपने मां के घरेलू कामों में मदद करती थी और छोटे भाई से बहुत प्यार करती थी. भूमि के पिता रोजी-मजदूरी कर बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रहे थे. ताकि वह बेहतर भविष्य पा सके. लेकिन एक मामूली सी लापरवाही ने परिवार की खुशियां छीन लीं.
गोपाल निषाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था. जिसकी जानकारी उसे नहीं थी. हादसे के बाद लाइन को फौरन बंद कराया गया. हादसे के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



