बुजुर्ग की हत्या, परछी में मिला शव, कान से बह रहा खून, जबड़ा टूटा हुआ मिला, इधर रात में पुलिस से हुई बात, सुबह डिवाइडर पर मिली लाश

Elderly man murdered, body found in shade, blood flowing from ears, jaw found broken, police talked to at night, body found on divider in the morning

बुजुर्ग की हत्या, परछी में मिला शव, कान से बह रहा खून, जबड़ा टूटा हुआ मिला, इधर रात में पुलिस से हुई बात, सुबह डिवाइडर पर मिली लाश

बुजुर्ग की हत्या, परछी में मिला शव, कान से बह रहा खून, जबड़ा टूटा हुआ मिला

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग का शव घर की परछी में मिला है. उसके कान से खून निकल रहा था. साथ ही जबड़ा भी टूटा हुआ था. इस मामले की खबर पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को ग्राम टेण्डा का रहने वाला कपेश्वर राठिया उम्र 58 साल का शव घर की परछी मिला. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई गई. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया. जहां शॉर्ट पीएम में कान में चोट और जबड़ा टूटा हुआ मिला.
गांव के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग ने गांव के किसी परिचित का बीमारी को लेकर झाड़फूंक किया था. जिसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. हो सकता है कि इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया हो. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रात में पुलिस से हुई बात, सुबह डिवाइडर पर मिली लाश

बिलासपुर : बिलासपुर के व्यस्त सत्यम चौक इलाके में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब सड़क के डिवाइडर पर एक युवक का शव पड़ा मिला. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई.
पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली. तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ. इसी आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर निवासी दुर्गेश दास, पिता विशाल दास उम्र 40 साल के रुप में हुई. पहचान होते ही पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरु कर दी है.
जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस की गश्ती टीम ने मंगलवार की रात को दुर्गेश को उसी डिवाइडर पर शर्ट उतारकर बैठे हुए देखा था. जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की. तो उसने एक अजीब जवाब दिया. उसने कहा कि वह मच्छरों से परेशान है और उन्हें भगाने के लिए अपनी शर्ट का इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया था. लेकिन कुछ देर बाद वह फिर उसी जगह पर आकर बैठ गया.
शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. पूछताछ में पता चला है कि दुर्गेश पहले सत्यम चौक के पास ही एक होटल में काम करता था. वह टी.बी. और लिवर की गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित था. जिसका इलाज चल रहा था.
फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह की आपराधिक घटना से इंकार किया है. लेकिन मौत के असल वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दुर्गेश की मौत बीमारी से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB