सोने-चांदी को चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक आरोपी अमन गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी

Aman an accused who cheated on the pretext of polishing gold and silver has been arrested the search for the remaining absconding accused continues

सोने-चांदी को चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक आरोपी अमन गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी

महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सरायपाली और ग्राम सरायपाली में सोने चांदी को चमका देने का झांसा देकर लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हुए एक आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से ठगी कर ले गए मंगलसूत्र समेत अन्य सोने चांदी के जेवर के अलावा आरोपी से पुलिस ने एक लाख 69 हजार 600 रुपए नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमन कुमार साव पिता अरुण कुमार 24 साल गोपालपुर जिला भागलपुर का निवासी अपने एक साथी फकीर सोना के साथ मिलकर महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके में महिलाओं को पाउडर से सोने चांदी के गहने चमकाने के बहाने महिलाओं के साथ ठगी कर फरार हो गए थे. इस रिपोर्ट बसना थाना में कुछ महिलाओं ने दर्ज कराई थी. महिलाओं की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने मामले को जांच में लिया.
जांच के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा आस पास में लगे सीसीटीव्ही को चेक किया गया. जिसे सीसीटीवी फुटेज में 2 आरोपी जाते दिखे. पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज में मिले फोटो के आधार पर आरोपियो की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान जरिये मुखबीर खबर मिली कि ठगी करने वाला एक व्यक्ति का हुलिया सीसीटीवी फुटेज से मिलता जूलता मिल रहा है जो सिंघनपुर के पास खड़ा है.
पुलिस ने इस खबर की तस्दीक के लिए फौरन रवाना होकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) अमन कुमार साव पिता अरुण कुमार साव उम्र 24 साल निवासी पचगाछिया थाना गोपालपुर जिला भागलपुर बिहार का रहने वाला बताया.
पूछताछ करने पर बताया कि 3 नवम्बर को अपने साथ फकीर सोना के साथ ग्राम पितईपाली और 27 अक्टूबर 2024 को सूचक नारायणी साहू निवासी ग्राम सराईपाली थाना बसना की रिपोर्ट पर अपराध धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किए गए मामले में भी अपने साथी मिथुन उर्फ कौशल कंसारा के साथ ग्राम सराईपाली में सोने चमकाने के नाम पर मंगलसूत्र और टाप्स को धोखाधड़ी कर जुर्म करना कबूल किया.
पुलिस टीम के द्वारा थाना बसना के ग्राम सराईपाली के मामले में वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल नम्बर CG13 AS 6851 कीमत 70,000 रुपये, 1 नग मोबाईल फोन कीमत 20,000 रुपये, 1 नग बैटरी तराजू कीमत 1000 रुपये, सोने/चांदी चमकाने वाला पाउडर, 1 नग सोने का लाकेट 2.28 ग्राम कीमत 15,000 रुपये, 1 नग चांदी का रिंग 6.400 ग्राम कीमत 1000 रुपये, सोने का दाना 3.78 ग्राम कीमत 28,000 रुपये, तार और लकडी का ब्रश, नगद रकम 16,600 रुपये कुल 151600 रुपये जुमला जप्त किया गया और थाना बसना के ग्राम पिताईपाली के मामले में सोने/चांदी चमकाने वाला पाउडर और नगद रकम 18000 रुपये जप्त किया गया. टीम के द्वारा दोनो मामलों में कुल जुमला कीमत 169600 रुपये का नगद रकम और घोखाधड़ी के सामानों को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बसना मे अपराध धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया और उक्त दोनो मामलों केें फरार आरोपीयों की पतासाजी की जा रही है.
जिला पुलिस महासमुंद आप सभी से अपील करती है कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के सोने/चांदी चमकाने वाले अंजान व्यक्ति या फेरी वाला या फिर संदिग्ध व्यक्ति जिसकी गतिविधियाॅं संदिग्ध हो की खबर' नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम में देवे. और इस तरह के जुर्म के प्रति जागरुक रहें, सचेत रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb