डायरिया का कहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए जगह नहीं, रोजाना मिल रहे 12 से 15 मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

Diarrhea wreaks havoc, no space for patients in community health centers, 12 to 15 patients are found daily, health system is in shambles

डायरिया का कहर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए जगह नहीं, रोजाना मिल रहे 12 से 15 मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

बिलासपुर/रतनपुर : बरसात शुरु होते ही रतनपुर क्षेत्र में डायरिया का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. गिरजावन और नवागांव इलाके से सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं. जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालात बिगड़ने लगे हैं. मरीजों की बढ़ती तादाद के चलते अस्पताल में अब बेड की भारी कमी हो गई है. और सिर्फ एक डॉक्टर के सहारे इलाज का काम चल रहा है.
हर दिन दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. जिनमें गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के सभी 16 बेड भर चुके हैं और सीमित स्टाफ के साथ व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं.
बताया जा रहा कि रतनपुर के नवागांव, कर्रा, गिरजाबंद, महामायापारा में फिर घरों- घर डायरिया का कहर है. बीते सोमवार को 13 और मंगलवार को 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. हालत यह है कि अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है. बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अफसर उदासीन बने हुए हैं. अभी तक प्रभावित इलाकों में कैंप नहीं लगाया गया है. जिसकी वजह से पीड़ित मरीज घर पर ही इलाज कराने के लिए मजबूर हैं.
प्रभारी डॉ. विजय चंदेल ने बताया कि ज्यादातर मरीज दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं. इसलिए लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें.
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हालात को लेकर चिंतित हैं. पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने प्रशासन से भी स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त डॉक्टर और संसाधन मुहैया कराने की मांग की है. ताकि संक्रमण पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके.
ऐसे बचें डायरिया से
बाहर के भोजन का सेवन न करें।
साफ व स्वच्छ पानी का उपयोग करें।
हो सके, तो पानी को उबालकर पीएं।
उल्टी, दस्त की समस्या हो तो तत्काल डाक्टर से परामर्श लें।
गंदगी वाले जगहों से बचें और साफ सफाई पर ध्यान दें। मौसमी बीमारी की चपेट में आए लोग।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB