त्रिवेणी संगम में मिली संदिग्ध हालत में अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या!, पुलिस कर रही मामले की जांच
The body of a middle aged man was found in suspicious condition at Triveni Sangam, sensation spread in the area, murder or suicide!, police is investigating the case
गरियाबंद/राजिम : त्रिवेणी संगम नदी के किनारे मिली अधेड़ की लाश,जांच में जुटी पुलिस राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक अधेड़ की लाश मिली है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम के त्रिवेणी संगम में एक अधेड़ उम्र करीब 50 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में लाश मिली है. सुबह नहाने गए लोगों ने लाश देखी. तो इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृतलाल साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है
पुुलिस ने मृतक की फोटो सर्कुलेट कर शिनाख्त में जुट हुई है. पुलिस ने जांच के फॉरेंसिक टीम को बुलाया है. मामला हत्या है या आत्महत्या यह भी पता नहीं चल सका है. शव पर चोट के निशान या अन्य सुरागों की जानकारी अभी साफ नहीं है.
पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर लाश मिली है. वहां करीब 8-10 फीट गहरा है. राजिम कुंभ मेला के समय अस्थायी रोड बनाने के लिए रेत निकाला गया था. आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की इस गढ्डे में डूबने से मौत हुई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



