पैसों की लालच में बैंक खाता किराये पर देना पड़ा भारी, पुलिस ने साइबर ठगी में मदद करने वाले आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Renting out bank account for money proves costly; police arrest Akash for aiding cyber fraud and put him behind bars

पैसों की लालच में बैंक खाता किराये पर देना पड़ा भारी, पुलिस ने साइबर ठगी में मदद करने वाले आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

दुर्ग : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने पैसों के लालच में अपना बैंक खाता किराये पर देकर साइबर ठगी में मदद करने वाले एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया है. जांच में आरोपी के बैंक खाते में 14.16 लाख रुपये से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश द्वारा अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया गया था. जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था.
जांच में सामने आया बड़ा खुलासा
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर बैंक खातों की जांच की गई. जांच के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र की चिखली शाखा में संचालित एक खाते में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं.
जांच में खुलासा हुआ कि खाताधारक आकाश ने आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता और उससे जुड़े दस्तावेज अन्य लोगों को सौंप दिए थे। बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा म्यूल अकाउंट के रूप में किया गया.
14.16 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन
पुलिस जांच में खाते में करीब 14,16,645 रुपये का ट्रांजेक्शन पाया गया. जिसे साइबर ठगी से जुड़ा माना जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की पहचान। आरोपी के कब्जे से बरामद सामग्री 
आकाश भट्ट उम्र 22 साल निवासी अहिवारा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम कार्ड जब्त किए हैं. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t