सड़क में जली हुई मिली महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, ब्वायफ्रेंड ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, शव जलाकर छिपाई पहचान, प्रेमी गिरफ्तार
Unsolved murder of woman whose burnt body was found on the road solved; boyfriend strangled her to death and burned the body to conceal her identity; lover arrested.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान मंगरिता एक्का उम्र 60 साल निवासी ग्राम बोरो जिला जशपुर के रुप में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक महिला का जला हुआ शव मिला था. पहचान नहीं होने की वजह से जांच चुनौतीपूर्ण थी. सोशल मीडिया, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से मृतका की पहचान की गई.
जांच के दौरान पुलिस को इमिलीयूस तिग्गा पर शक हुआ, जिसे जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मंगरिता एक्का पिछले तीन महीने से पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. मृतका द्वारा दूसरी पत्नी रखने के शक में अक्सर विवाद होता था.
17 जून को दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल, माचिस और अन्य सबूत बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
आरोपी
इमिलीयूस तिग्गा पिता फेदोर तिग्गा उर्फ कादार तिग्गा, उम्र 45 साल निवासी अमडीहा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



