12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम साय ने अंबिकापुर में दिलाई नशामुक्ति की शपथ, राज्यपाल ने रायपुर में किए आसन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

On the 12th International Yoga Day, CM Sai administered a pledge against substance abuse in Ambikapur, while the Governor performed yoga asanas in Raipur and conveyed a message of healthy living.

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम साय ने अंबिकापुर में दिलाई नशामुक्ति की शपथ, राज्यपाल ने रायपुर में किए आसन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंबिकापुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों के साथ भाग लिया. योगाभ्यास के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया.
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक जीवन पद्धति है. उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने की शक्ति प्रदान करता है. उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें.
अंबिकापुर में इस मौके पर  मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राम कुमार टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया. योग दिवस के इस आयोजन ने न सिर्फ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी
अंबिकापुर के मुख्य आयोजन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, शैक्षणिक परिसरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन विविध आयोजनों के माध्यम से राज्य के कोने-कोने में योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का एक मजबूत संदेश प्रसारित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t