हिट एंड रन का मामला, टक्कर के बाद कुचलने की कोशिश, डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, आरोपी कार चालक नाबालिग फरार, वाहन जब्त
Hit-and-run case: attempt to run over victim after collision; doctor suffers fractured rib and thumb; accused minor driver absconding; vehicle seized.
कोरबा : कोरबा जिला से हिट एंड रन का गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार ने पहले एक डॉक्टर की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचलने की कोशिश की. इस घटना में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
म्मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. शक्ति डिक्सेना उम्र 36 साल शनिवार को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया मेन रोड, उमेंदीभांठा के पास तेज रफ्तार काले रंग की कार नम्बर CG12 BE 1430 ने उनकी गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर की कार का एयरबैग खुल गया. फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आईं.
हादसे में डॉक्टर की दो पसलियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है. जबकि पेट, गला और कलाई में भी चोटें आई हैं. डॉ. शक्ति ने बताया कि टक्कर के बाद जब वे बाहर निकले तो आरोपी चालक ने गाड़ी को पीछे कर उन्हें दोबारा कुचलने की कोशिश की. जिससे बचने के लिए वे खेत की ओर भागे.
घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जांच में सामने आया कि वाहन मालिक कोयला ट्रांसपोर्टर हैं और उसका छोटा बेटा कार चला रहा था. जिसमें दो अन्य नाबालिग भी सवार थे. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तेज रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है. लोगों का कहना है कि कोयला ट्रांसपोर्टरों के बच्चे अक्सर बिना लाइसेंस गाड़ियां चलाते हैं. इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



