समर्थन मूल्य में धान नहीं बेच पा रहे किसान, खसरा बी वन का ऑनलाइल रिकॉर्ड नहीं होने कारण GPM के किसानों को हो रही परेशानी
Farmers are not able to sell paddy in support price due to lack of online record of Khasra B One GPM farmers are facing problems
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही : प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है. लेकिन इस बीच गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के तिलोरा गांव सहित आस-पास के किसानों के एक सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. ये किसान रकबा में कटौती और ऑनलाइन खसरा बी वन की एंट्री दर्ज नहीं हो पाने की वजह से धान बेच नहीं प् रहे हैं.
इस बारे में शिकायत लेकर सैकड़ों किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. किसानों ने जल्द से जल्द रकबा सुधार के लिए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया है.
इस मामले में राजस्व विभाग की तरफ से सकोला तहसीलदार सुनील ध्रुव ने बताया कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के तिलोरा गांव के किसानों का पड़ोसी जिले कोरबा से जारी हुआ. जिसकी वजह से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के राजस्व विभाग में इन किसानों का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जिला प्रशासन अब इनके रिकॉर्ड की जांच के बाद सुधार करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



