छत पर सो रहे 30 वर्षीय युवक की आधी रात करंट लगने से दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया, रहें सावधान
A 30-year-old man sleeping on the roof died a tragic death after being electrocuted in the middle of the night; the village is in mourning, and two young daughters have lost their father—please stay safe.
बिलासपुर/रतनपुर : थाना रतनपुर अंतर्गत ग्राम सिंघरी में एक दर्दनाक हादसे में 30 साल के युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान हरीश कुमार कोसले पिता सुंदर लाल कोसले निवासी सिंघरी के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरीश कुमार रोजी-मजदूरी का काम करता था और रात में अपने घर की छत पर सोया हुआ था.रात करीब 2 बजे के आसपास उसकी नींद खुली और वह किसी काम से उठा होगा. इसी दौरान घर की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया. जिससे वह करंट लगने के बाद छत से नीचे जमीन पर जा गिरा.
गिरने की आवाज सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे परिवार सहित दो छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



