बाइक सवार 2 भाइयो से 4 आरोपियों ने लूट और मारपीट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Four accused committed robbery and assault against two brothers riding a bike police arrested all four accused
बिलासपुर : बिलासपुर जिले चकरभाठा थाना क्षेत्र में ग्राम सेंवार के पास बीते 10 नवम्बर की रात बाइक सवार 2 भाइयो से 4 आरोपियों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मंतराम निषाद पिता चैतू निषाद उम्र 30 साल निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा 10 नवम्बर 2024 को अपनी मोटर सायकल यामहा एफ. जेड से बहन के घर गुड़ाघाट दगौरी गये थे. जहां से वापस आते समय सेवार तालाब के पास रात करीब 10:30 बजे सेवार निवासी कमोद यादव एक्टिवा से प्रार्थी के मोटर सायकल का पीछा करते आया.
अचानक प्रार्थी की मोटर सायकल बंद होने पर कमोद यादव अपना एक्टिवा रोक दिया. प्रार्थी के छोटा भाई फणीश्वर निषाद द्वारा हमारा पीछा क्यो कर रहे हो कहने पर कमोद यादव दोनो से विवाद करते हुए उनके मोटर सायकल से चाबी निकाल लिया और अपने मोबाईल से फोन कर अपने साथियों को बुलाकर प्रार्थी और उसके भाई को गाली-गलौच कर कमोद यादव, हिमेश वर्मा. आयुश दीक्षित और सुरेंद्र रजक उर्फ बड़ू द्वारा हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट किया.
आरोपी कमोद यादव फणीश्वर निषाद के पाकिट में रखे 5000 रुपये और उसके मोबाईल को छिनकर अपने पास रख लिया. उक्त मोबाइल को वह सुरेंद्र रजक उर्फ बड़ू को दे दिया. मारपीट दौरान कमोद यादव प्रार्थी के यामहा एफ. जेड को पत्थर से तोड़ा. जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना के बाद प्रार्थी एवं उसके भाई फणीश्वर निषाद आरोपी कमोद यादव के घर जाकर अपने छिने मोबाईल और 5000 रुपये को मांग की. तब कमोद यादव मोबाईल देने से इंकार करते हुए प्रार्थी के मोबाईल छिनकर पटककर तोड़ दिया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी आरोपियों से लूटी गई रकम और एक मोबाइल को बरामद कर आरोपियो न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक राधेलाल ध्रुव, जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक प्रेम उपाध्याय, योगेंद्र खूंटे का योगदान सराहनीय रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1. कमोद यादव पिता रामफल यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.
2. हिमेश उर्फ लाला वर्मा पिता जीवराखन वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.
3. आयुष उर्फ गुपेश उम्र 20 साल निवासी ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.
4. बडू उर्फ सुरेन्द्र रजक पिता राजकुमार रजक उम्र 23 साल साकिन ग्राम सेंवार थाना चकरभाठा जिला बिलासुपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



