अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, चार दोस्तों के साथ चोरी करने घुसा भतीजा, बुजुर्ग महिला की गला दबाकर ले ली जान, भतीजे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

The mystery of blind murder solved nephew entered into theft with four friends strangulated an elderly woman to death 4 accused including nephew arrested

अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, चार दोस्तों के साथ चोरी करने घुसा भतीजा, बुजुर्ग महिला की गला दबाकर ले ली जान, भतीजे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में पुलिस ने अकेली रह रही वृद्ध महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पारिवारिक भतीजा ही अपने दोस्तों के साथ लूट करने की नीयत से पहुंचे थे. महिला को पता चलने पर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. फिर सभी फरार हो गए थे. घटना सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक हसौद थाना क्षेत्र के गांव धमनी निवासी मंगली बाई मित्तल पति स्व हेमलाल मित्तल अकेली रहती थी. मंगली बाई हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में शादी होकर गई थी. पति हेमलाल मित्तल रिटायर्ड एसीसीएल कर्मचारी था. लगभग 5 साल पहले पति का निधन हो गया है. मंगली बाई की कोई संतान नहीं थी. वर्तमान में वह अपने घर में अकेली रहती थी. मृतका के भाई समेत अन्य लोग उसकी देखभाल के लिए उसके घर में आया जाया करते थे. 8 नवंबर की रात महिला की हत्या हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.
हर एक एंगल से जांच शुरु कर दी. पुलिस को महिला की लाश के पास सोने की माला टूटा हुआ मिला. साथ ही घर का सामान बिखरा हुआ था. पुलिस टीम ने घर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. संदिग्धों की पहचान कर कड़ाई से पूछताछ की गई. जिस पर पुलिस ने अंधे कत्ल की हत्या का मामला सुलझाते हुए बताया कि पारिवारिकत भतीजा ही अपने अन्य दोस्तों के साथ लूट करने महिला के घर पहुंचे.
जहां लूट के दौरान महिला के गले से सोने की चैन को लूटने की कोशिश की. इस दौरान महिला को पता चल गया कि पारिवारिक भतीजा ही है. महिला के चिल्लाने पर सभी आरोपियों ने गला दबाकर मंगली बाई की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद रकम, सोने के कीमती जेवर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 103 (1), 332 (क), 309 (4), 61 (2), 317(5) और 3 (5) बीएनएस एक्ट के तहत लूटपाट और कत्ल का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस तरह हत्या की गुत्थी सुगमता से सुलझा ली.
आरोपियों में धमनी निवासी विकास मधुकर और सुभाष खूंटे तथा हसौद निवासी समीर रात्रे और प्रहलाद श्रीवास शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को अकेली होने का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर लूट करने लगे, इस दौरान महिला चिल्लाने लगी तब समीर ने मुंह दबा दिया. वहीं, विकास और सुभाष ने गला दबाकर हत्या की. इसके बाद नगद राशि और सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए.
इसमें आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये में से 5 हजार रुपये को पिरदा गांव में चल रहे मेले में खर्चा करना बताया. वहीं, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को बरामद किया गया है. रविवार को चारों आरोपी विकास मधुकर ग्राम धमनी सुभाष खूंटे ग्राम धमनी प्रहलाद श्रीवास हसौद समीर रात्रे हसौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
पुलिस ने बताया कि इसमें से दो आरोपी मंगली बाई के पारिवारिक भतीजा है. दोनों भतीजा का घर आना-जाना लगा रहता था. कुछ दिन पहले भी दोनों पहुंचे थे. इस दौरान 30 हजार रुपए की चोरी भी किए थे. इसके बाद ज्यादा चोरी करने के लिए अपने दोस्तों विकास मधुकर, सुभाष खूंटे निवासी धमनी और प्रहलाद श्रीवास, समीर रात्रे निवासी हसौद के साथ प्लान बनाकर फिर पहुंचे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb