सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला बुजुर्ग पिता का हत्यारा, शराब पीने के दौरान विवाद का बदला लेने किया मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार
Sensational murder case solved; friend turns out to be the killer of the elderly father; murder committed to avenge a dispute that arose while drinking alcohol; two accused arrested.
सरगुजा/बतौली : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक के बेटे के दोस्त ने मारपीट का बदला लेते हुए देवगुड़ी में शनिवार देर रात अपने साथी के साथ हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संतलाल बेटे के दोस्त जानचंद शुक्रवार को सुबह 5 बजे युवकों के साथ शराब पी रहे थे. तभी मृतक ने शराब पीने और पैसा कर्ज खाने की बात कहकर डांटा तो जानचंद ने गुस्से में 3-4 थप्पड़ संतलाल को मार दिया. जिससे नाराज संतलाल ने टांगी के बेंत से जानचंद को मार दिया. जिससे वह बेहोश हो गया और संतलाल मारपीट की शिकायत करने बतौली थाने जा रहा था. लेकिन बिना शिकायत के ही वापस आ गया.
पूजा करने के दौरान दोनों युवकों ने किया हमला
आरोपी युवक ने अपने साथी को बुलाया और संतलाल को ढूंढने लगे. संतलाल के नहीं मिलने पर उन्होंने उसके बेटे दिनेश को काल कर पिता के बारे में पता लगाया. जहां देवगुड़ी में पूजा करने के दौरान दोनों युवकों ने मिलकर सरई लकड़ी के गेड़ा से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया. टांगी मोबाइल को फेंकते हुए मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने इन धाराओं के तहत केस किया दर्ज
मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 70/26 धारा 103(1), 332 (क), 3(5), बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. दोनों आरोपियों ने जानचंद से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी सुखऊ के साथ मिलकर मारपीट और शराब पीने के विवाद का बदला लेने की बात कबूल की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जहां कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



