सत्ता मिलते ही भाजपा में पार्टी के अंदर आरोप प्रत्यारोप शुरु, अपने ही नेताओं पर भाजयुमो नेता ने लगाया गंभीर आरोप

As soon as BJP came to power, allegations and counter-allegations started within the party, BJYM leader made serious allegations against its own leaders

सत्ता मिलते ही भाजपा में पार्टी के अंदर आरोप प्रत्यारोप शुरु, अपने ही नेताओं पर भाजयुमो नेता ने लगाया गंभीर आरोप

रायगढ़ : भाजपा के अंदरखाने में जमकर रस्साकस्सी, आरोप प्रत्यारोप का दौर सार्वजनिक रुप से चल रहा है. अंदरखाने की आवाज सोशल मीडिया से होती हुई अब सड़क तक आने लगी है. सोशल मीडिया पर खुलकर कमीशनखोरी तक के आरोप लगाए जाने लगे हैं. व्हाट्सएप, फेसबुक ऐसे मामले के साक्षी बन रहे हैं.
पहले भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने DMF को लेकर खुलकर सोशल मीडिया में लिख दिया। हालांकि उनकी मांग सरकार ने मान भी ली. लेकिन उन्हें पार्टी के तरफ से शो कॉज नोटिस का भी सामना करना पड़ा। वे खुलकर प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ सामने आ गए थे. हालांकि इस मामले का अब पटाक्षेप हो गया है. पार्टी के निचले स्तर पर भी यह जंग चल रही है.
कुछ दिन पहले ही रायगढ़ शहर के एक भाजपा पार्षद और भाजपा नेता के बीच राशन दुकान को लेकर फोन पर न सिर्फ गली गलौज हुई बल्कि मामला थाने तक भी पहुंच गया. बाद में FIR भी हुई. पार्टी के अंदर इस तरह कई मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ सिर्फ पार्टी फोरम में हो रहे हैं. तो कुछ खुलकर भी किया जा रहा है. ताजा मामला खरसिया का है. जहां भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर खुलकर कमीशनखोरी का आरोप सोशल मीडिया में लगा दिया.
राधे राठौर खरसिया नगर पालिका के भाजपा पार्षद हैं. और भाजयुमो के खरसिया नगर अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने नगरपालिका में खुलकर  आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ही पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से पूछा है कि क्या अभी भी भाजपा यहां विपक्ष की भूमिका में है? उन्होंने जो प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया में डाली है वो कुछ यूं लिखा गया है.
खरसिया नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं खरसिया नगर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष राधे राठौर ने अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी के ऊपर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है कि क्या आज भी भारतीय जनता पार्टी खरसिया में विपक्ष की भूमिका में है या फिर सरकार में हैं? क्योंकि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार खरसिया पालिका में है. लेकिन किसी भी पार्षद की नगर पालिका परिषद में किसी भी  वार्ड संबंधित या जनहित में विकास कार्य को अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है. जिससे वार्ड के विकास कार्य में रुकावटें उत्पन्न हो रही है. जिसके चलते वार्ड वासियों मैं पार्षदों के खिलाफ नाराजगी आए दिन बढ़ती जा रही है. लेकिन पार्षद बेचारे करें तो करें क्या ना तो नगर पालिका अध्यक्ष के पास इनके लिए टाइम है और ना ही नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगर अधिकारी के पास इनकी बात सुनने के लिए कोई समय है.
राधे राठौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल जवाब करते हुए आरोप लगाया कि खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी सिर्फ अपने पसंदीदा ठेकेदारों से अपने ही मनपसंद और अपनी मनमानी करते हुए सिर्फ और सिर्फ स्पोर्ट्स कंपलेक्स ठाकुर दिया के भ्रष्ट कार्यों को ही करवाने में लगे हैं .जबकि पूरे नगर पालिका खरसिया में 18 वार्ड है और 18 वार्डों में सिर्फ एक वार्ड में काम होना लाखों करोड़ों की राशि का बंदर घोटाला करना यह खरसिया की जनता के साथ अत्याचार है. जिसे मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा. खरसिया  नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सारे कार्यों में नगर पालिका के भ्रष्ट ठेकेदारों से लेकर भ्रष्ट इंजीनियर दीपक अग्रवाल और कुछ अन्य कर्मचारी दिन-रात 24 घंटा इनकी आवभगत सेवा में लगे हुए हैं. और पार्षदों की किसी भी तरह से कोई भी जनहित से जुड़े हुए विकास कार्य करने में इनके द्वारा हमेशा आना-कानी किया जाता है. या फिर कमीशन की मांग की जाती है. खरसिया नगर पालिका के मुख्य अधिकारी नीतू अग्रवाल की जब से खरसिया नगर पालिका में पद स्थापना हुई है. तब से लेकर आज तक किसी भी पार्षदों के साथ किसी भी तरह से इन्होंने कोई भी भेंटवार्ता स्वाद या जनहित के कार्यों को लेकर कोई भी मीटिंग आज दिनांक तक नहीं किया है. यहां तक कि कई वार्डों के पार्षदों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल पहचानती तक नहीं है. ऐसे कई सारे मुद्दों को लेकर पार्षद युवा मोर्चा के अध्यक्ष राधे राठौर ने अपने ही नगर सरकार से सवाल जवाब करते हुए अपने ही सरकार को आज कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिसकी खरसिया नगर क्षेत्र में जोरों से चर्चा चल रही है. अब देखने वाली यह बात है कि खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपनी ही पार्षद के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को कितनी जल्दी सुलझाते हैं. या फिर यह विवाद आगे चलकर कोई बड़ा बवंडर ना खड़ा कर दे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

इस बारे में जब मिडिया ने राधे राठौर को फोन से उनका पक्ष जानने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि वो विज्ञप्ति गलती से डाल दिया था. अब मैं उसे डिलीट कर रहा हूं. जब मुनादी ने कहा कि बात सही थी न ? उन्होंने कहा सही थी लेकिन ..... फिर फोन कट हो गया.