सूरजपुर में 19 छात्राओं के साथ शिक्षक ने किया अश्लील हरकत और बैड टच, सहयोगी महिला शिक्षिका समेत दोनों फरार, तलाश जारी
In Surajpur the teacher did obscene acts and bad touch with 19 girl students both of them along with the assistant female teacher absconding search continues
सूरजपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला सूरजपुर गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. जहां स्कूल में पढ़ने वाली 19 छात्राएं शिक्षक की हैवानियत की शिकार हुई. छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील बात करने के साथ पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है. मामला सोनगरा स्कूल का है.
शिक्षक सुमन कुमार रवि पर आरोप है कि वह छात्राओं के साथ अश्लील बातें और अश्लील हरकत करता है. इससे परेशान होकर छात्राओं ने शिक्षा विभाग सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा विभाग और एसडीएम ने एक टीम गठित कर इस मामले की गंभीरता से जांच कराई. जिसमें मामला सही पाया गया. विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर कर दिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शिक्षक सुमन कुमार रवि सहित मामले को छुपाने में मदद करने वाली महिला शिक्षक पर कार्रवाई करने शिक्षा विभाग ने पुलिस विभाग को प्रतिवेदन पेश किया है.
पुलिस अब इस मामले में पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है. वहीं दोनों आरोपी शिक्षक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



