चोरी के शक में अधेड़ की भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधकर पीट-पीट कर ले ली जान, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
On suspicion of theft, a middle-aged man was tied to an electric pole and beaten to death by a mob, one accused arrested, search for absconding accused continues
रायगढ़ : चोरी के शक में एक 50 वर्षीय अधेड़ की भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधकर पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली की है।
मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोग बीती रात करीब 2 बजे ग्राम डुमरपाली में वीरेंद्र सिंह सीदार के घर में धान चोरी करने की नीयत से घुसे थे. इस दौरान मकान मालिक जाग गया और उनमें से एक व्यक्ति, पंचराम उर्फ बुटू सारथी (निवासी: बनोरा, डीपापारा) को पकड़ लिया. जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए.
वीरेंद्र सिंह ने बुटू को पकड़ने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद वहां पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की. जिससे वह बेहोश हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर बुटू के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी.
चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर और 112 की टीम मौके पर पहुंची. बुटू को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वीरेंद्र सिंह सीदार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



